होम पिछले चार महीनों में गईं करीब दो करोड़ नौकरियां: राहुल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 19, 2020 08:54 PM

पिछले चार महीनों में गईं करीब दो करोड़ नौकरियां: राहुल

पिछले चार महीनों में गईं करीब दो करोड़ नौकरियां: राहुल

पिछले चार महीनों में गईं करीब दो करोड़ नौकरियां: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले चार महीनों में करीब दो करोड़ लोगों की नौकरियां चली गईं और अब 'अर्थव्यवस्था के सर्वनाश' का सत्य देश से नहीं छिप सकता।
उन्होंने ट्वीट किया कि पिछले चार महीनों में कऱीब दो करोड़ लोगों ने नौकरियां गंवाईं हैं। दो करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार में है। फेसबुक पर झूठी खबरें और नफऱत फैलाने से बेरोजग़ारी और अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सत्य देश से नहीं छुप सकता।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसी विषय पर दावा किया, ''अब सच्चाई जग ज़ाहिर है। केवल अप्रैल-जुलाई 2020 में 1.90 करोड़ नौकरीपेशा लोगों की नौकरी गई। अकेले जुलाई माह में 50 लाख नौकरी गई। खेती और निर्माण क्षेत्र में 41 लाख लोगों की नौकरी गई। भाजपा ने देश की रोज़ी-रोटी पर ग्रहण लगाया।राहुल गांधी और सुरजेवाला ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के बीच अप्रैल से अब तक 1.89 करोड़ लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। 'सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामीÓ (सीएमआईई) के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। इसमें कहा गया है कि पिछले महीने यानी जुलाई में लगभग 50 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)