होम देश में कोरोना मरीज 27.86 लाख के पार, 53 हजार से ज्यादा की मौत

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 19, 2020 08:48 PM

देश में कोरोना मरीज 27.86 लाख के पार, 53 हजार से ज्यादा की मौत

देश में कोरोना मरीज 27.86 लाख के पार, 53 हजार से ज्यादा की मौत

देश में कोरोना मरीज 27.86 लाख के पार, 53 हजार से ज्यादा की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में फिर एक बार तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में बुधवार शाम साढे छह बजे तक 56,648 नए मामले सामने आए। वहीं संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27.86 लाख के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 20 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है।

भारत में बुधवार शाम साढ़े छह बजे तक अद्यतन आंकड़ो के मुताबिक पिछले करीब 24 घंटे में रिकॉर्ड 890 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 53,164 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 27,86,999 हो गए हैं, जिनमें से 6,80,574 लोगों का उपचार चल रहा है और 20,52,736 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 73.67 फीसदी तक हो गई है। मौत के मामलों में गिरावट आई है और इसकी दर अब 1.91 प्रतिशत है। वहीं 24.45 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 890 लोगों की जान गई, उनमे से सबसे अधिक 422 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद कनार्टक के 139, तमिलनाडु के 121, आंध्र प्रदेश के 88, उत्तर प्रदेश के 70, पश्चिम बंगाल के 55, पंजाब के 35, गुजरात के 20, मध्यप्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर के 13-13, दिल्ली तथा झारखंड के 12-12 और राजस्थान के 11 लोग हैं। ओडिशा तथा पुदुचेरी में नौ-नौ, बिहार, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना में आठ-आठ, हरियाणा में सात, असम, केरल तथा उत्तराखंड में छह-छह, गोवा में पांच, लद्दाख तथा त्रिपुरा में में तीन-तीन और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, सिक्किम तथा मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)