होम दिल्ली में होटल खोलने की मिली मंजूरी, जिम रहेंगे बंद
दिल्ली में होटल खोलने की मिली मंजूरी, जिम रहेंगे बंद
कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच बुधवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया है। दिल्ली में होटल खोलने की मंजूरी दे दी गई है, लेकिन जिम में कसरत करने के लिए कुछ वक्त और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, साप्ताहिक बाजार फिलहाल ट्रायल बेसिस पर खोलने की मंजूरी दी गई है। बैठक में डीडीएमए के चेयरमैन उप-राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत प्रशासन के आला अधिकारी शामिल हुए। केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।
दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की लाइव मॉनिटरिंग शुरू का भी फैसला किया गया है। सबसे बड़े अस्पताल एलएनजेपी में मरीजों के इलाज में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। करीब दो महीने पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरे में ही शाह ने अस्पताल प्रशासन से पूरे अस्पताल में कैमरा लगाने के लिए कहा था। अस्पताल में मरीजों की शिकायतों को दूर करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए अस्पताल के हर कोने में अब कैमरे लगाए गए हैं। एमएस ऑफिस में ही एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसकी 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।