होम रेलवे, बैंक और एसएससी की प्राथमिक परीक्षा अब एक साथ होगी,

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 19, 2020 08:45 PM

रेलवे, बैंक और एसएससी की प्राथमिक परीक्षा अब एक साथ होगी,

रेलवे, बैंक और एसएससी की प्राथमिक परीक्षा अब एक साथ होगी,

रेलवे, बैंक और एसएससी की प्राथमिक परीक्षा अब एक साथ होगी,

 अगर आप ऐसे परीक्षार्थी हैं जो रेलवे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग और आईबीपीएस (Institute of Banking Personnel Selection ) के ज़रिए होने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो जल्द ही आपको पहले चरण की अलग-अलग परीक्षा में भाग लेने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एक फ़ैसले के बाद संभव हुआ है.

 

कैबिनेट ने ग्रुप बी और ग्रुप सी स्तर के पदों की नियुक्ति के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग और आईबीपीएस की ओर से आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के प्रारंभिक चरण के लिए एक Common Eligibility Test (CET) आयोजित करने का फ़ैसला किया है. इन पदों को सामान्य भाषा में ग़ैर राजपत्रित (Non Gazetted ) पद कहा जाता है.

 

CET आयोजित करने के लिए इन नई संस्था राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (National Recruitment Agency ) का गठन करने का फ़ैसला किया है. शुरुआत में एजेंसी रेलवे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग और आईबीपीएस की ओर से होने वाली परीक्षाएं आयोजित करेंगी लेकिन कार्मिक राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया कि आगे चलकर केंद्र की सभी भर्ती एजेंसियों को इसमें शामिल कर लिया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)