होम कांग्रेस प्रवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट पर निकाली भड़ास, कहा- जज भगवान नहीं है,
कांग्रेस प्रवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट पर निकाली भड़ास, कहा- जज भगवान नहीं है,
पीएम केयर्स फंड को लेकर उपजे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यह राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से अलग है। यह सरकार तय करती है कि किसे किस तरह से मदद करनी है। ऐसे में पीएम केयर्स फंड की रकम राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में स्थानांतरित करने की मांग नहीं मानी जा सकती है।इस फैसले के बाद भी कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ हमला बोल रही है। प्रवक्ता उदित राज ने एक न्यूज टीवी डिबेट में सुप्रीम कोर्ट पर अपनी भड़ास निकाली। इस फैसले पर जब टीवी एंकर ने उसने जवाब मागा तो उदित राज कहा कि जज भगवान नहीं है और कई जज न्याय नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता उदित राज ने आगे कहा कि कई ऐसे जज हैं जिनके सामने मैं कह सकता हूं कि उन लोगों ने न्याय नहीं किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।