होम जम्मू-कश्मीर से वापस लौटेंगी सुरक्षा बलों की 100 कंपनि
जम्मू-कश्मीर से वापस लौटेंगी सुरक्षा बलों की 100 कंपनि
गृह मंत्रालय जम्मू-कश्मीर से केंद्रीय सुरक्षा बलों की 100 कंपनियों को वापस बुलाएगा। बुधवार को जम्मू-कश्मीर से सीआरपीएफ की 100 कंपनियों को तत्काल वापस बुलाने का फैसला लिया गया है। इन 100 कंपनियों में सीआरपीएफ की 40, बीएसएफ की 20, एसएसबी की 20 और सीआईएसएफ की 20 कंपनियां केंद्र शासित प्रदेश में तैनात हैं।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से लगभग 10 हजार अर्धसैनिक बलों के जवानों को तत्काल वापस बुलाने का आदेश दिया गया है। कहा जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की तैनाती की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है। वर्तमान हालातों में इन कंपनियों की जरूरत महसूस नहीं की जा रही है।
इस तरह से जम्मू-कश्मीर से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की तैनात 100 सीएपीएफ कंपनियों को तत्काल वापस बुलाने और उन्हें देश में अपने-अपने उन निर्धारित स्थानों पर वापस जाने का आदेश दिया गया है, जहां से पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खात्मे और विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया था। ये कंपनियां इस हफ्ते तक जम्मू-कश्मीर से वापस लौट जाएंगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।