होम रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक! चार दिन में दो लोगों को कुचला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 18, 2020 10:20 PM

रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक! चार दिन में दो लोगों को कुचला

रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक! चार दिन में दो लोगों को कुचला

रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक! चार दिन में दो लोगों को कुचला

झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने मंगलवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। हाथियों की झुंड से कुचलकर मौत की यह पिछले चार दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले शनिवार को हाथियों ने 25 साल के युवक रमेश मूर्मू को कुचल दिया था, जिसका रिम्स, रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई।

रामगढ़ के मंडलीय वन अधिकारी डीएफओ) ने मंगलवार को बताया कि हाथियों के एक समूह ने गोला क्षेत्र के जंगल में जयंतीबेड़ा गांव में सुबह 65 वर्षीय सुलेमान अंसारी को कुचल कर मार दिया। सुलेमान का शव पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। वन विभाग ने उनके परिजनों को नियमानुसार चार लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि गोला के जंगल हाथियों के कोरिडोर में आते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)