होम 15 साल बाद युवाओं के रोजगार को लेकर नींद से जागे तो सही
15 साल बाद युवाओं के रोजगार को लेकर नींद से जागे तो सही
मध्य प्रदेश में शासकीय नौकरियां सिर्फ प्रदेश के युवाओं को मिलें, ऐसा प्रावधान किए जाने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को कहा कि चलिये 15 साल बाद आज आप युवाओं के रोजगार को लेकर नींद से जागे तो सही। वहीं, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया। चौहान ने मंगलवार को कहा, ‘‘आज मध्य प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश की शासकीय नौकरियां अब केवल प्रदेश के बच्चों को दी जाएंगी। इसके लिए हम आवश्यक कानूनी प्रावधान कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के संसाधन मध्य प्रदेश के बच्चों के लिए हैं।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।