होम MP: BJP के चुनावी अभियान का आगाज! 22 अगस्त से शुरू हो रहा तीन दिन का सदस्यता ग्रहण समारोह
MP: BJP के चुनावी अभियान का आगाज! 22 अगस्त से शुरू हो रहा तीन दिन का सदस्यता ग्रहण समारोह
मध्यप्रदेश (MP) में बीजेपी (BJP) का चुनाव अभियान का आगाज 22 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी 3 दिन का एक बड़ा कार्यक्रम ग्वालियर-चंबल संभाग में करने जा रही है, जिसमें राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) मौजूद रहेंगे.
बड़े पैमाने पर कार्यक्रम करना चाहते हैं सिंधिया समर्थक
जानकारी के मुताबिक, तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह 22 अगस्त से ग्वालियर, चंबल संभाग में शुरू होगा. इसमें हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण करेंगे. गौरतलब है कि बीजेपी ज्वाइन करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक भी दौरा ग्वालियर में नहीं हुआ है, तो सिंधिया और उनके समर्थक इस कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर करना चाहते हैं. मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनावों में 16 सीटें इसी ग्वालियर चंबल संभाग से आती हैं.
"ग्वालियर-चंबल संभाग में कांग्रेस गिन रही आखिरी सांस"
बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने बताया, "ग्वालियर-चंबल संभाग में 22 अगस्त से 24 अगस्त तक बड़ा सदस्यता अभियान ज्योतिरादित्या सिंधिया के नेतृत्व में चलेगा. सिंधिया जी के आह्वान पर ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इस अभियान को जोर देने के लिए ग्वालियर संभाग पहुंच रहे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद इस संभाग में कांग्रेस आखिरी सांसे गिन रही है."
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।