होम पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के 3,175 नए मामले, 55 और मरीजों ने तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के 3,175 नए मामले, 55 और मरीजों ने तोड़ा दम
। पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के 3,175 नए मामले सामने आए। यह राज्य में किसी एक दिन का सर्वोच्च स्तर है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,22,753 हो गयी। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में इस बीमारी के कारण 55 और मरीजों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 2,528 हो गयी। इस बीच राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,987 मरीज बीमारी से उबर गए। इससे राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर सुधरकर 75.51 प्रतिशत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी 27,535 लोग वायरस से संक्रमित हैं। पश्चिम बंगाल में सोमवार से कोविड-19 के लिए 35,107 नमूनों का परीक्षण किया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।