होम धूमधाम से मनाया गया श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री लड्डू गोपाल भगवान की छठी उत्सव
धूमधाम से मनाया गया श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री लड्डू गोपाल भगवान की छठी उत्सव
लखनऊ, 17 अगस्त मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष श्री राजकुमार साहू जी के निर्देशन में उत्सव की परिकल्पना को साकार किया गया । श्री दिनेश उपाध्याय जी श्री आर के पांडेय जी, श्री सुरेंद्र सागर शुक्ला जी, श्री राजीव जी, श्री रमेश शर्मा जी, श्री आदर्श जी, श्री अजय मौर्य जी, श्री शुशील त्रिपाठी जी, श्री महादेव जी एवम कई अन्य गणमान्य भक्तों के साथ सेक्टर 6 से श्री एस एन तिवारी जी, सेक्टर 1 से श्री उमेश सक्सेना जी ने उपस्थित रह कर अपना सम्पुर्ण योगदान दिया। पूरे उत्सव में श्री गणेश एवं श्री विकास के साथ क्षेत्र की युवा शक्ति ने विशेष सहयोग किया।क्षेत्र की मातृ शक्तियों ने भगवान के भजन गा कर वातावरण को एकदम भक्तिमय बना दिया। इस उत्सव में महाप्रसाद निर्माण में श्री सुरेंद्र सागर शुक्ला जी, श्री मोंटू भाई (गृहस्थी बाजार), श्री राजीव गुप्ता जी, श्री राम तिवारी, श्री मौर्या जी, श्री रमेश शर्मा जी एवम अन्य साथियों ने सहयोग किया।समस्त भक्तों का स्वागत पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी, काशी के प्रकांड पंडित, वेदों के ज्ञाता, मानस मर्मज्ञ परम आदरणीय श्री विजय मिश्रा जी के द्वारा अपने मंगल मंत्रोच्चवार के द्वारा किया गया।उत्सव में आसपास से भारी संख्या में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भक्त शामिल हुए। उत्सव के समापन पर महामंत्री राम तिवारी ने सबका धन्यवाद दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।