होम आइसीएमआर ने कहा, कोरोना टेस्ट का कुल आंकड़ा तीन करोड़ के पार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 17, 2020 11:09 PM

आइसीएमआर ने कहा, कोरोना टेस्ट का कुल आंकड़ा तीन करोड़ के पार

आइसीएमआर ने कहा, कोरोना टेस्ट का कुल आंकड़ा तीन करोड़ के पार

आइसीएमआर ने कहा, कोरोना टेस्ट का कुल आंकड़ा तीन करोड़ के पार

कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच का आंकड़ा सोमवार को तीन करोड़ को पार कर गया। इनमें से एक करोड़ परीक्षण पिछले दो हफ्ते के दौरान ही किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि प्रयोगशालाओं की बढ़ती संख्या और सुगमता से जांच की सुविधा के चलते यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकी है। इस बीच, कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 26.50 लाख के करीब पहुंच गया है और मृतकों की संख्या 50 हजार को पार कर गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने कहा है कि 16 अगस्त तक कुल तीन करोड़ 41 हजार 400 नमूनों की जांच की जा चुकी थी। रविवार को सात लाख 31 हजार 697 नमूनों की जांच हुई। भारत में छह जुलाई तक एक करोड़ और दो अगस्त तक दो करोड़ नमूनों की जांच हुई थी। इस साल जनवरी के शुरू में इस महामारी के सामने आने के बाद भारत में इसकी जांच की सुविधा सिर्फ पुणे स्थिति राष्ट्रीय विषाणुविज्ञान संस्थान में थी। आज 1,470 प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस की जांच की जा रही है। प्रति 10 लाख आबादी पर अब 21,769 जांच हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ज्यादा और समय पर जांच होने से लोगों के पॉजिटिव पाए जाने की दर के साथ ही कोरोना से मृत्युदर भी गिरी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)