होम सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र में लॉकडाउन चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 16, 2020 09:43 PM

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र में लॉकडाउन चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र में लॉकडाउन चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र में लॉकडाउन चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी. ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी भी है. उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि राज्य में संक्रमण की दूसरी लहर आए. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडउन पिछले महीने 31 अगस्त तक बढ़ा दिया था.

 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शनिवार तक राज्य में कोविड-19 के 5,84,754 मामले सामने आये हैं और इससे मरने वालों की संख्या 19,749 है. ठाकरे ने चिकित्सकों की एक टीम के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि लॉकडाउन से कब बाहर आना है, इससे महत्वपूर्ण है कि लॉकडाउन कैसे हटाना है. उल्लेखनीय है कि ये चिकित्सक उस कार्यबल का हिस्सा हैं, जिसका गठन महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 से मुकाबले के लिए किया है.

 

मुख्यमंत्री ने कहा, ''जिन्होंने लॉकडाउन जल्दबाजी में हटा दिया उन्हें उसे फिर से लगाना पड़ा. मैं राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर नहीं चाहता.''

 

उन्होंने कहा, ''राज्य सरकार के 'मिशन बिगिन अगेन' पहल को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. वायरस से मुकाबले की गति रुकनी नहीं चाहिए क्योंकि वायरस का खतरा अभी बरकरार है और राज्य में मानसून अभी भी सक्रिय है. हमें वर्षा संबंधी बीमारियों को लेकर भी सतर्क रहना होगा.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)