होम 15 दिन के भीतर योगी सरकार के दो मंत्रियों की कोरोना से मौत
15 दिन के भीतर योगी सरकार के दो मंत्रियों की कोरोना से मौत
क्रिकेटर से राजनेता बने उत्तर प्रदेश के होम गार्ड मंत्री चेतन चौहान का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। चेतन चौहान कोरोना से भी संक्रमित थे। चेतन चौहान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है। बता दें कि बीते दिनों भी योगी कैबिनेट की एक महिला मंत्री कमल रानी का निधन हो गया था। मंत्री कमल रानी भी कोरोना संक्रमित थीं। कमल रानी वरुण का 2 अगस्त को निधन हुआ था और अभी 15 दिन भी नहीं गुजरे कि एक और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की भी कोरोना के कारण मौत हो गई।
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा है कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी चेतन चौहान के असामयिक निधन के समाचार से व्यथित हूं। प्रभु श्रीराम परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।
पूर्व क्रिकेटर और यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन हो गया है, मंत्री चेतन चौहान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रहे हैं। उनकी किडनी भी फेल हो गई थी। चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई 1947 को हुआ था। उन्होंने अपना करियर एक क्रिकेटर के तौर पर शुरु किया था, एक वक्त मशहूर ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ उनकी जोड़ी बेहद लोकप्रिय थी। पिछले महीने 21 जुलाई को उन्होंने अपना 73वां जन्मदिन मनाया था, उनका जन्म 1947 में बरेली में हुआ था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।