होम 5 महीने बाद शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा, कोरोना को देखते हुए किए गए हैं कई बदलाव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 16, 2020 09:23 PM

5 महीने बाद शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा, कोरोना को देखते हुए किए गए हैं कई बदलाव

5 महीने बाद शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा, कोरोना को देखते हुए किए गए हैं कई बदलाव

5 महीने बाद शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा, कोरोना को देखते हुए किए गए हैं कई बदलाव

कोरोना महामारी के चलते पिछले 5 महीने से बंद पड़ी वैष्णो देवी यात्रा रविवार से शुरू हो गई. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस यात्रा में कई बदलाव किए हैं.

 

करीब 5 महीनों के अंतराल के बाद रविवार को श्री माता वैष्णो देवी जी के मंदिर परिसर में जय माता के जयकारे गूंजे. यात्रा शुरू होने के साथ ही जम्मू और आसपास के कुछ गिने-चुने भक्त श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए माता के मंदिर पहुंचे. इन भक्तों को जहां माता वैष्णो देवी के दर्शन करके खुशी थी, वहीं माता से इन सभी भक्तों ने करोना वायरस महामारी से देश और दुनिया की रक्षा करने की दुआ मांगी.

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अगर आप श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं, तो इस यात्रा के लिए आपको कुछ बदले तौर तरीकों को अपनाना होगा. रविवार से शुरू हुई इस यात्रा को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कई बदलाव किए हैं. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुताबिक कोरोना महामारी के इस काल में प्रतिदिन फिलहाल 2000 यात्रियों को ही माता के दर्शन की अनुमति दी जाएगी.

 

इनमें से 1900 जम्मू-कश्मीर से होंगे, जबकि बाकी 100 अन्य राज्यों से. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का दावा है कि प्रदेश के बाहरी राज्यों और जम्मू कश्मीर के इलाकों से माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे यात्रियों का करोना टेस्ट किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी.

 

देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने माता के पिंडी रूप दर्शन के दौरान भी कई बदलाव किए हैं. इन बदलावों के तहत मंदिर परिसर में लगने वाली कतार में जरूरी दूरी बनाए रखने के लिए गोले बनाए गए हैं. वहीं, मंदिर की सीढ़ियों और पवित्र स्थान के आसपास यात्रियों के हाथ लगाने या माथा टेकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं पवित्र पिंटियो के पास दिए जाने वाले प्रसाद या लगाए जाने वाले तिलक को भी फिलहाल अस्थाई रूप से रोक दिया गया है.

 

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटरा से भवन तक के 14 किलोमीटर ट्रैक पर जगह जगह पुलिसकर्मियों और अपने स्टाफ की तैनाती कर दी है. यात्रा मार्ग पर जहां थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं, वहीं यात्रियों के मास्क पहनने को भी अनिवार्य कर दिया गया है. जो भी यात्री श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आ रहे हैं, उनका थर्मल स्कैनिंग चेक जगह-जगह हो रहा है. वहीं साफ-सफाई को सुनिश्चित करने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए इस यात्रा मार्ग पर कई टीमों की तैनाती कर दी गई है, जो दिन रात साफ सफाई और संगठन के काम में लगे हुए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)