होम PM मोदी और जेपी नड्डा ने यूपी कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया
PM मोदी और जेपी नड्डा ने यूपी कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को क्रिकेटर से भाजपा नेता बने चेतन चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है. मोदी ने उन्हें एक परिश्रमी राजनीतिक नेता कहा है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, श्री चेतन चौहान जी ने खुद को एक शानदार क्रिकेटर बाद में एक मेहनती राजनीतिक नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक सेवा भाजपा को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया. पीएम ने उनके परिवार समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की.कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी बीच रविवार को किडनी के अचानक फेल हो जाने के चलते गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया जहां हालत बिगड़ने के बाद उन्हें शिफ्ट कराया गया था. भाजपा प्रमुख नड्डा ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए चौहान के अमूल्य योगदान को याद किया. दो बार भाजपा से सांसद रह चुके चौहान को उन्होंने लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में वर्णित किया. नड्डा ने ट्वीट किया, श्री चेतन चौहान जी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए अमूल्य योगदान दिया. वो दो बार भाजपा के सांसद भी रहे. आप करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे। खेल से लेकर राजनीतिक जगत तक उन्होंने एक अलग पहचान बनाई। उनका जाना हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।