होम बारिश से हालात बेकाबू : छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भरा पानी, सीएम ने संभाली कमान
बारिश से हालात बेकाबू : छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भरा पानी, सीएम ने संभाली कमान
रायपुर देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने बाढ के हालात ला दिए है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।चाहें यूपी बिहार हो या पवर्तीया इलाके हर जगह बारिश का कहर बरप रहा है। अब छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लगातार बारिश से हालात बेकाबू है। बीजापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
सतर्कता बरतने के निर्देश
राज्य में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में खास नजर रखते हुए उन्होंने आपदा प्रबंधन संबंधी सभी आवश्यक उपाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सीएम बघेल ने बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर क्षति का आकलन करने और प्रभावितों को तत्काल मदद मुहैया कराने को भी कहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।