होम गगनयान: भारत के मानवरहित अंतरिक्ष मिशन को भेजे जाने में हो सकती है देरी
गगनयान: भारत के मानवरहित अंतरिक्ष मिशन को भेजे जाने में हो सकती है देरी
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण 'गगनयान' (Gaganyaan) के पहले चरण के तहत भारत के मानवरहित अंतरिक्ष अभियान (Unmanned space mission) को भेजने में देरी हो सकती है जिसके दिसंबर 2020 में प्रक्षेपण की योजना है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने दिसंबर 2021 में 'गगनयान' के तहत मानव को पहली बार अंतरिक्ष (space) में भेजने की योजना से पहले दो मानवरहित मिशनों (Unmanned mission) को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई है.
पहले मानवरहित मिशन (Unmanned mission) में संभावित देरी के बारे में हाल ही में अंतरिक्ष आयोग (Space Commission) को बता दिया गया है जो अंतरिक्ष से जुड़े मुद्दों पर नीति बनाने वाली शीर्ष इकाई है. इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव (Chairman of ISRO and Secretary of Department of Space) के. सिवन अंतरिक्ष आयोग के प्रमुख हैं.
स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर भेजा जायेगा गगनयान मिशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल पहले अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में मानव अंतरिक्ष मिशन की घोषणा की थी. गगनयान मिशन का उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर 2022 तक तीन सदस्यीय दल को पांच से सात दिन की अवधि के लिए अंतरिक्ष में भेजना है.उसी हिसाब से इसरो ने मिशन की योजना बनानी शुरू कर दी थी. इसके तहत पहले मानवरहित मिशन को दिसंबर 2020 में भेजने की योजना बनाई गयी और दूसरे मानवरहित मिशन को जून 2021 में भेजने का विचार है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।