होम उच्च शिक्षा में बदलावों का झंडा थामेंगे विश्वविद्यालय
उच्च शिक्षा में बदलावों का झंडा थामेंगे विश्वविद्यालय
नई शिक्षा नीति में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बदलावों के अमल को लेकर सरकार पूरी ताकत से जुट हुई है। देश भर के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और शिक्षाविदों का एक वर्चुअल सम्मेलन रखा गया है, जो दो दिनों तक चलेगा। इसकी शुरूआत 17 अगस्त से होगी। सरकार का मानना है कि नई शिक्षा नीति के उच्च शिक्षा में होने वाले बदलावों को विश्वविद्यालयों को ही अपनाना है। ऐसे में उन्हें इसे लेकर पूरी स्पष्टता रहनी चाहिए।
शिक्षा मंत्री निशंक, कस्तूरीरंगन, नोबेल पुरस्कार विजेता सत्यार्थी वर्चुअल सम्मेलन को करेंगे संबोधित
एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी ( एआईयू) की अगुवाई में कुलपतियों के आयोजित इस वार्षिक सम्मेलन का जो विषय रखा है, वह भारतीय विश्वविद्यालयों का कालाकल्प ( री-इमेजिनिंग आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज) रखा गया है। इस सम्मेलन को शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा नई शिक्षा नीति तैयार करने कमेटी के मुखिया वरिष्ठ वैज्ञानिक के.कस्तूरीरंगन और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की संसदीय कमेटी के मुखिया डा विनय सहत्रबुद्धे भी संबोधित करेंगे।
वार्षिक सम्मेलन में कुलपतियों के सुझाव लिए जाएंगे
कार्यक्रम में इसके अलावा पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त सहित कई विवि के कुलपति भी संबोधित करेंगे। इस दौरान विवि के कुलपतियों के भी सुझाव लिए जाएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।