होम स्‍वतंत्रता दिवस पर सोनिया गांधी का हमला, कहा- संवैधानिक मूल्यों के विपरीत खड़ी है सरकार

Alert Star Digital Team Aug 15, 2020 09:19 PM

स्‍वतंत्रता दिवस पर सोनिया गांधी का हमला, कहा- संवैधानिक मूल्यों के विपरीत खड़ी है सरकार

स्‍वतंत्रता दिवस पर सोनिया गांधी का हमला, कहा- संवैधानिक मूल्यों के विपरीत खड़ी है सरकार

स्‍वतंत्रता दिवस पर सोनिया गांधी का हमला, कहा- संवैधानिक मूल्यों के विपरीत खड़ी है सरकार

74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश वासियों को शुभकामनाएं देने के साथ ही प्रजातांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को किनारे करने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। सोनिया गांधी ने देशवासियों को दिए अपने संदेश में कहा कि हमने बीते 74 वर्षों की स्वाधीनता में अपने प्रजातांत्रिक मूल्यों को समय समय पर परीक्षा की कसौटी पर परखा है और उसे निरंतर परिपक्व किया है।

सोनिया ने कहा कि आज ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार प्रजातांत्रिक व्यवस्था, संविधान मूल्यों एवं स्थापित परंपराओं के विपरीत खड़ी है। भारतीय लोकतंत्र के लिए भी ये परीक्षा की घड़ी है। लद्दाख में चीनी घुसपैठ की गंभीरता पर अपनी चिंता का इजहार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज कर्नल संतोष बाबू और हमारे 20 जवानों की गलवन वैली में वीरगति को साठ दिन बीत चुके हैं। उनका स्मरण करते हुए सरकार से आग्रह कर रही हूं कि वह उनकी वीरता को उचित सम्मान दे।

सोनिया गांधी ने कहा भारत मां की सरजमी की रक्षा और चीनी घुसपैठ को विफल करना ही इन वीरों को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। आज हर देशवासी को अंतरात्मा में झांक कर यह सोचने की जरूरत है कि आजादी के क्या मायने हैं? क्या आज देश में लिखने, बोलने, सवाल पूछने, असहमत होने, विचार रखने, जबाबदेही मांगने की आजादी है? एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हमारा उत्तरदायित्व है कि हम भारत की स्वाधीनता को बनाए रखने के लिए संघर्ष करें।

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा भारत प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना एकजुटता के साथ करने के लिए जाना जाता है। आज जब समूचा विश्‍व कोरोना महामारी की विभीषिका से जूझ रहा है तब भारत को एकजुट होकर इसको परास्त करने के प्रतिमान स्थापित करने होंगे। मैं पूरे आत्मविश्वास से कह सकती हूं कि हम सब मिलकर इस महामारी और गंभीर आर्थ‍िक संकट से लड़ें तो इससे बाहर आ जाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)