होम आदित्य ठाकरे घिरे तो बचाव में आए संजय राऊत
आदित्य ठाकरे घिरे तो बचाव में आए संजय राऊत
सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में अपने बयान के कारण सुर्खियों में रहे शिवसेना नेता संजय राऊत एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के बचाव में आए हैं। गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राऊत ने एक बार फिर कहा कि आदित्य ठाकरे का नाम सिर्फ मीडिया सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में घसीट रहा है। संजय राऊत ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में खुद आदित्य ठाकरे भी सफाई पेश करते हुए कह चुके हैं कि गंदी राजनीति के तहत उन पर कुछ लोग कीचड़ उछाल रहे हैं।
संजय राऊत का आरोप, विपक्ष को हजम नहीं हो रही सरकार
संजय राऊत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में चल रही शिवसेनानीत सरकार, विपक्ष के नेताओ को हजम नहीं हो रही है। गौरतलब है कि आदित्य ठाकरे का नाम लिए बगैर सुशांत एवं दिशा सालियान मामलों में उनका संबंध होने का इशारा भाजपा नेता नारायण राणे ने किया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।