होम स्वदेशीकरण से रखी जा सकती है रक्षा ​के क्षेत्र ​में आत्मनिर्भरता की नींव- राजनाथ

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 14, 2020 01:04 AM

स्वदेशीकरण से रखी जा सकती है रक्षा ​के क्षेत्र ​में आत्मनिर्भरता की नींव- राजनाथ

स्वदेशीकरण से रखी जा सकती है रक्षा ​के क्षेत्र ​में आत्मनिर्भरता की नींव- राजनाथ

स्वदेशीकरण से रखी जा सकती है रक्षा ​के क्षेत्र ​में आत्मनिर्भरता की नींव- राजनाथ

रक्षामंत्री राज नाथ सिंह ने कहा है कि भारत न केवल रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में पर्याप्त प्रगति करेगा बल्कि रक्षा निर्यात के क्षेत्र में भी एक प्रमुख खिलाड़ी बनेगा। भारतीय नौसेना हमेशा स्वदेशीकरण के मामले में आगे रही है। अब हमें इस पर और ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है जिस पर बढ़ने की दिशा में काम किया जा रहा है​​। भारतीय नौसेना, डीआरडीओ, शैक्षणिक संस्थान, डीपीएसयू और निजी उद्योगों के सक्रिय सहयोग से स्वदेशीकरण के प्रयासों में बहुत आगे बढ़ रहे हैं। देश का पहला स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि भारत में पांच दशक से भी अधिक समय पहले बनाया गया था।

​नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन​ के​ 'आत्मनिर्भर भारत के लिए नवोन्मेष और स्वदेशीकरण'​ ​वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना, ​​यूनिवर्सिटी रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय'​ ​और​ '​मेकर विलेज​' का यह संयुक्त ​अभियान रक्षा स्वदेशीकरण और नवाचार को एक नई दिशा, एक नया आयाम देगा​​​। ​प्रधानमंत्री ने​​​​ ​'​आपदा को अवसर​' में बदलने के लिए ​'​आत्मनिर्भर भारत' का मार्ग दर्शाया है। नवाचार और स्वदेशीकरण इस प्रयास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा​ सकता है​​। ​इसी आधार पर ही रक्षा ​के क्षेत्र ​में आत्मनिर्भरता की नींव रखी जा सकती है​​​​​।​ ​सभी हितधारकों को रक्षा में आत्मनिर्भरता के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक साथ कदम​ ​​​​​​​​​​​से​ ​​​कदम मिला कर कार्य करना ​होगा​। सहयोग, समन्वय और नई भागीदारी इस​​के लिए महत्वपूर्ण हैं​​।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर ने यह चुनौती स्वीकारी है और हमें बहुत जल्द परिणाम देखने को मिलेंगे। हमारे युद्धपोत निर्माण में पिछले कुछ वर्षों में स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। भारतीय नौसेना की ऋणशोधन योजना 2015-2030 और विमानन स्वदेशीकरण रोडमैप 2017-22 ने महत्वपूर्ण नौसेना प्रणाली के घरेलू विकास और निर्माण के लिए कई कार्यक्रमों की पहचान की है। भारतीय नौसेना की स्वदेशीकरण पर यह पहल सरकार की नई रक्षा नीति का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि भारत अब तक रक्षा आयात पर निर्भर रहा है क्योंकि हथियार और उपकरण के घरेलू रक्षा उद्योग को विकसित नहीं होने दिया गया। संसद में एक बिल पेश किया गया है, जिससे रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय को एक केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)