होम सैनिटरी नैपकिन की चर्चा करने के लिए ट्विटर पर मोदी की प्रशंसा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 15, 2020 09:14 PM

सैनिटरी नैपकिन की चर्चा करने के लिए ट्विटर पर मोदी की प्रशंसा

सैनिटरी नैपकिन की चर्चा करने के लिए ट्विटर पर मोदी की प्रशंसा

सैनिटरी नैपकिन की चर्चा करने के लिए ट्विटर पर मोदी की प्रशंसा

स्वाधीनता दिवस पर दिए गए भाषण के दौरान सैनिटरी नैपकिन का जिक्र करने के लिए ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इससे मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं को तोड़ने में मदद मिलेगी। मोदी ने कहा था कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के तहत महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें एक रुपये में सैनिटरी नैपकिन देना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि 6,000 जन औषधि केंद्रों से कम समय में ही पांच करोड़ से अधिक सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

इस पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान सैनिटरी पैड की चर्चा कर रहे हैं। यह सच्ची प्रगति है। एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने कहा कि यह किसी प्रधानमंत्री के लिए दुर्लभ है कि वे राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान मासिक धर्म का जिक्र करें। इससे वर्जनाओं को तोड़ने में मदद मिलेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)