होम क्या सोना फिर 45000 होगा
क्या सोना फिर 45000 होगा
: घरेलू वायदा बाजार में ऊंचाई पर जाने के बाद अब सोने के दाम गिर गए हैं। इस सप्ताह लगातार दो दिन तक सोने की कीमतों में गिरावट आई है। वैश्विक बाजार में भी यह कमी देखी गई है। अब सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या सोने के दाम वापस 48 हजार या 45 हजार तक आएंगे या नहीं। शादी की तैयारियां कर रहे हैं तो सोना खरीदें या नहीं। इसके साथ ही यह भी कि क्या इस समय सोने में निवेश किया जाए या नहीं। ऐसे ही सवालों के जवाब जानिये सराफा बाजार विशेषज्ञ डॉ. रवि सिंह से।
फिलहाल, आने वाले समय में इस साल सोना अधिक से अधिक 48 हजार के भाव तक गिर सकता है। इससे नीचे के भाव इस साल दिसंबर तक देखने को नहीं मिलेंगे। जहां तक उच्चतम स्तर की बात है तो लगभग सोना 60 हजार तक और चांदी 80 हजार के भाव तक जाता नज़र आएगा। अब ऐसे समय पर शादी या त्योहारों की तैयारी करने वालों के लिए सवाल उठता है कि उनको खरीदारी करना चाहिये या नहीं करना चाहिये। फिलहाल यदि आप शादियों या त्योहारों की तैयारी के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो यह बेहतर सुझाव होगा कि आप सिर्फ शुभ के लिए ही थोड़े बहुत सोने की खरीदारी करें। ज्यादा खरीदारी से बचें क्योंकि इन स्तर पर सोना ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा। और इसकी बहुत बड़ी वजह यह है कि आने वाले समय में जब कोरोना वायरस की वैक्सीन या दवा आएगी तब एक बार इकोनॉमी में वापस हलचल पैदा होगी। सोने में बड़ी गिरावट बन सकती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।