होम रूस का दावा- कम से कम 2 साल के लिए प्रभावी होगी कोरोना वैक्सीन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 14, 2020 01:02 AM

रूस का दावा- कम से कम 2 साल के लिए प्रभावी होगी कोरोना वैक्सीन

रूस का दावा- कम से कम 2 साल के लिए प्रभावी होगी कोरोना वैक्सीन

रूस का दावा- कम से कम 2 साल के लिए प्रभावी होगी कोरोना वैक्सीन

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच दुनियाभर में वैक्सीन की खोज का काम तेजी से चल रहा था लेकिन रूस ने बाजी मार लेने का दावा किया और इस वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीन बनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. वैक्सीन को बनाने वाली रूसी कंपनी ने कहा कि यह वैक्सीन कम से कम 2 साल के लिए वायरस से बचाव करेगी.

रूसी हेल्थकेयर मंत्रालय के गामाले नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के निदेशक अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने दावा किया कि कोरोना वायरस के खिलाफ रूसी वैक्सीन के सुरक्षात्मक गुण कम से कम दो साल तक बरकरार रहेंगे.

रूस-1 टीवी चैनल पर 60 मिनट के शो के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वैक्सीन की प्रभावी अवधि, इसके सुरक्षात्मक गुण कम समय के लिए नहीं हैं. यह 6 महीने या 1 साल के लिए नहीं बल्कि कम से कम 2 साल तक के लिए प्रभावी रहेगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)