होम UP में जन्माष्टमी के दिन कटी बिजली, योगी ने दिए STF जांच के आदेश
UP में जन्माष्टमी के दिन कटी बिजली, योगी ने दिए STF जांच के आदेश
यूपी में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, मथुरा और मेरठ समेत कई जिलों में बिजली गुल हो जाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी नाराज हैं. इसी वजह से इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गयी है.
गौरतलब है कि सीएम योगी बिजली आपूर्ति को लेकर अक्सर अपने मीडिया इंटरव्यू और भाषणों में मुखर होकर बोलते रहे हैं. यही वजह है कि वे स्वयं इस घटना को लेकर गंभीर हैं और उन्होंने दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्मार्ट मीटर के सॉफ्टवेयर में आई समस्या के चलते बिजली बाधित हो गयी थी. अब योगी सरकार ने इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी है, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जन्माष्टमी के मौके पर लाखों घरों की बिजली कैसे गुल हो गयी थी.
जानकारी के मुताबिक ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस घटना की जांच एसटीएफ से कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।