होम कोरोना: NEG की राज्यों को हिदायत, वैक्सीन खरीद के लिए न चुनें अलग राह
कोरोना: NEG की राज्यों को हिदायत, वैक्सीन खरीद के लिए न चुनें अलग राह
देश और दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम बढ़ता जा रहा है. हर रोज कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. इसके साथ ही कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए भी कई देश लगातार मेहनत कर रहे हैं. इस बीच देश में राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजी) की पहली बैठक हुई, जिसमें कोरोना वैक्सीन की खरीद पर चर्चा की गई.
राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने देश में कोविड-19 वैक्सीन की उपलब्धता और इसके वितरण तंत्र को सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया. इस दौरान समूह ने राज्यों को सलाह दी है कि वे टीके की खरीद के लिए अलग-अलग राह न अपनाएं. समूह ने वैक्सीन की खरीद पर केंद्र के फैसले को अहम बताया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।