होम छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन हटाने के बाद बढ़ा कोरोना पॉजिटिव की संख्या

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 12, 2020 11:09 PM

छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन हटाने के बाद बढ़ा कोरोना पॉजिटिव की संख्या

छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन हटाने के बाद बढ़ा कोरोना पॉजिटिव की संख्या

छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन हटाने के बाद बढ़ा कोरोना पॉजिटिव की संख्या

 छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता नजर आ रहा है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग का अमला काफी बेचैन है। इधर राजधानी रायपुर में सर्वाधिक मरीजों की संख्या के बाद प्रदेश में राजनांदगांव, रायगढ़ और दुर्ग में भी पॉजिटिव मरीजों बढ़ते जा रहे हैं।

आज रात 9 बजे तक स्वास्थ विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कुल 438 कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि की गई। वही 5 लोगों की आज कोरोना वायरस से मौत भी हुई है।

प्रदेश में मिले संक्रमण की बात करें तो रायपुर जिले से सर्वाधिक 154 मरीज मिले हैं। वही राजनांदगांव से 55, रायगढ़ से 41, दुर्ग से 29, बस्तर से 26, सुकमा से 19, बिलासपुर से 17, नारायणपुर से 14, जशपुर से 13, कोरबा से 11, बलौदाबाजार और सूरजपुर से 10-10, जांजगीर चांपा से 9, महासमुंद से 6, बालोद और कांकेर से 5-5, धमतरी, बेमेतरा और अन्य राज्य से 3-3, बीजापुर से 2, गरियाबंद, मुंगेली और सरगुजा से 1-1 पॉजिटिव मरीजों की पहचान कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। आज कुल 5 मौत हुई है। जिनमें 4 पुरुष 1 महिला शामिल है। इस तरह अब तक प्रदेश में 109 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

इधर कोविड-19 पर नियंत्रण करने के लिए राज्य शासन ने सैंपल की जांच को बढ़ा दिया है। प्रदेश में रोजाना सैंपल जांच की क्षमता 11 हजार के करीब पहुंच चुकी है। अब तक प्रदेश भर में 394141 सैंपल जांच किए गए हैं। जिसमें 13498 धनात्मक मरीजों की अब तक पहचान हुई है। वही कुल 9508 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं और 3881 मरीज अभी भी सक्रिय हैं।

छत्तीसगढ़ में करुणा के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रयोगशालाओं में मशीन स्थापना का काम तेज कर दिया है वहीं प्रदेश के तीन निजी प्रयोगशाला में भी सैंपल की rt-pcr जांच की जा रही है वही दो अस्पतालों को 2 नोट विधि से करुणा संक्रमण की पुष्टि के लिए सैंपल जांच की अनुमति भी सरकार ने देती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)