होम योगी सरकार में मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह भी कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
योगी सरकार में मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह भी कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
. रविवार का दिन भाजपा के लिए बेहद खराब रहा। देश के गृह मंत्री अमित शाह, यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बाद अब योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले रविवार को ही योगी कैबिनेट में मंत्री योगी कैबिनेट की मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया। वो अस्पताल में भर्ती थीं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच करवायी और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।' गृह मंत्री ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना वायरस की जांच कराने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।