होम क्या दशकों तक रहेगा कोरोना का असर ? WHO ने कह डाली ये बड़ी बात

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 2, 2020 08:57 PM

क्या दशकों तक रहेगा कोरोना का असर ? WHO ने कह डाली ये बड़ी बात

क्या दशकों तक रहेगा कोरोना का असर ? WHO ने कह डाली ये बड़ी बात

क्या दशकों तक रहेगा कोरोना का असर ? WHO ने कह डाली ये बड़ी बात

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को लेकर एक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ये महामारी लंबे समय के लिए रह सकती है. डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 (Covid-19) के छह महीने के मूल्यांकन पर आपात कमेटी से मुलाकात के बाद ऐसा कहा. एक बयान में WHO ने कहा कि कमेटी ने कोविड-19 महामारी की लंबी अवधि तक रहने का आकलन किया है. कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया (World) में फैलते हुए सात महीने हो चुके हैं और इस बीच ये कमेटी चार बार कोरोना वायरस के खतरे के मूल्यांकन को लेकर बैठक कर चुकी है. इस बैठक के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के खतरे को और ज्यादा निर्धारित किया है. उल्लेखनीय है कि, कोरोना वायरस से दुनिया में लगभग 6,80,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और इस वायरस ने दुनिया के एक करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है.

कोविड-19 संबंधी आपात कमेटी में 17 सदस्य और 12 सलाहकार हैं. इन सभी लोगों का कहना है कि ये वैश्विक महामारी अभी भी अंतरराष्ट्रीय मामलों में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात की श्रेणी में रखी जाएगी. कई देशों ने इस वायरस को काबू करने के लिए देश में सख्त लॉकडाउन का सहारा लिया और दो से तीन महीनों के लिए लगभग सभी क्षेत्रों में काम को बंद कर दिया लेकिन इससे इन देशों की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा. कमेटी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपील की वो वैक्सीन बनाने में देशों की मदद करें. इसके अलावा संगठन से अपील की कि वो वायरस के दूसरे माध्यमों पर भी ध्यान दें कि क्या जानवरों में कोरोना वायरस संक्रमण हो सकता है और अगर हां तो उसे रोकने के लिए आवश्यक कदम क्या उठाने चाहिए. इसके अलावा कमेटी चाहती है कि वायरस के अन्य घटकों पर ज्यादा जोर दिया जाए जैसे कि संक्रमण के माध्यम, वायरस का घर, वायरस का म्यूटेशन, संक्रमण से बचाव के लिए इम्यूनिटी. ये बैठक विश्व स्वास्थ्य संगठव के मुख्यालय जेनेवा में हुई. इस बैठक में लोग वीडियो लिंक के जरिए शामिल हुए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)