होम नई शिक्षा नीति को तेजी से बढ़ाने में जुटेंगे सरकार और संगठन, पीएम मोदी से हो सकती है शुरूआत

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 2, 2020 08:53 PM

नई शिक्षा नीति को तेजी से बढ़ाने में जुटेंगे सरकार और संगठन, पीएम मोदी से हो सकती है शुरूआत

नई शिक्षा नीति को तेजी से बढ़ाने में जुटेंगे सरकार और संगठन, पीएम मोदी से हो सकती है शुरूआत

नई शिक्षा नीति को तेजी से बढ़ाने में जुटेंगे सरकार और संगठन, पीएम मोदी से हो सकती है शुरूआत

अरसे के इंतजार के बाद आई नई शिक्षा नीति के बाद अगली बड़ी चुनौती इसके समय पर अमल को लेकर है। सरकार जल्द से जल्द इसे जमीन पर उतारना चाहती है। ऐसे में सरकार और संगठन दोनों जुटेंगे। माना जा रहा है कि इसकी शुरूआत पीएम नरेंद्र मोदी से हो सकती है, जो संभवत: सात अगस्त को नई शिक्षा नीति पर देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से चर्चा कर सकते है।

बताते हैं कि आने वाले दिनों में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक खुद सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ इसके अमल को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें है, उन राज्यों के मुख्य मंत्रियों के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चर्चा कर सकते है।

जल्द ही गठित होगी उच्च स्तरीय कमेटी

फिलहाल इस पूरी योजना को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मंत्रालय भी अपने स्तर पर राज्यों के शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिवों, सचिवों के साथ भी चर्चा की तैयारी में है। इसके साथ ही मंत्रालय की ओर से नीति के अमल को लेकर जल्द ही एक उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित हो सकती है, जो नीति के अमल के तरीके और समय पर पूरी नजर रखेगी।

सरकार के रुख से साफ है, कि वह नीति के अमल को लेकर कोई देरी नहीं होने देगी। वैसे भी मौजूदा सरकार की जो कार्यशैली है उसमें प्रत्येक काम तय समय से पूरा करने की होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि नीति के ज्यादातर हिस्से को 2024 से पहले लागू करने का जो लक्ष्य रखा गया है, वह उससे पहले ही इसे हासिल कर लेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)