होम उप्र के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह भी कोरोना संक्रमित, एसजीपीजीआई में भर्ती

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Aug 2, 2020 08:45 PM

उप्र के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह भी कोरोना संक्रमित, एसजीपीजीआई में भर्ती

उप्र के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह भी कोरोना संक्रमित, एसजीपीजीआई में भर्ती

उप्र के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह भी कोरोना संक्रमित, एसजीपीजीआई में भर्ती

प्रदेश में एक के बाद एक कई मंत्री और वरिष्ठ नेता कोरोना की जद में आ रहे हैं। राज्य में रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बाद जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें राजधानी के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती किया गया है। इससे पहले आज ही सुबह प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत हो गई।

 

डॉ. महेन्द्र सिंह कोरोना संक्रमण काल में भी बेहद सक्रिय रहे हैं। उन्होंने राज्य के कई बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के साथ समस्या से जूझ रहे लोगों से मुलाकात की और अधिकारियों को उसके निस्तारण के निर्देश दिए। अब उनके संक्रमित होने के बाद उनसे जुड़े अन्य लोगों से भी सावधनी बरतने को कहा गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के भी आज कोरोना की पुष्टि हुई। चिकित्सकों की सलाह पर वह वर्तमान में अपने आवास पर घरेलू एकांतवास में हैं। इससे पहले आज ही प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत हो गई।

राज्य में अब तक कई मंत्री और नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान, आयुष विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्म सिंह सैनी, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री( स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी और श्रम निर्माण एवं परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह समेत विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव आदि हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)