होम यूपी BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारनटीन रहेंगे

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 2, 2020 08:48 PM

यूपी BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारनटीन रहेंगे

यूपी BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारनटीन रहेंगे

यूपी BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारनटीन रहेंगे

देश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच रविवार को गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें डॉक्टरी सलाह पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि करते हुए अपने संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है. साथ ही एहतियातन रिपोर्ट आने तक होम क्वारनटीन होने की सलाह भी दी है.

स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया, 'मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई. जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारनटीन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें.'

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर की सलाह पर होम क्वारंटीन रहेंगे. जाहिर है उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मरीजों के होम क्वारनटीन की अनुमति दी है. स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करके बताया, 'डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारनटीन हूं. मेरा सभी प्रदेशवासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)