होम अब आपके हेलमेट पर होगी सरकार की पैनी नजर,लागू होने वाला है ये नया नियम

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 2, 2020 08:51 PM

अब आपके हेलमेट पर होगी सरकार की पैनी नजर,लागू होने वाला है ये नया नियम

अब आपके हेलमेट पर होगी सरकार की पैनी नजर,लागू होने वाला है ये नया नियम

अब आपके हेलमेट पर होगी सरकार की पैनी नजर,लागू होने वाला है ये नया नियम

सरकार अब आपके हेलमेट पर भी नजर रखने वाली है इसलिए जो अक्सर चालान से बचने के लिए बाइक चालक या फिर पीछे बैठे लोग किसी भी तरह के हेलमेट लगा लेते हैं. जो कि सेफ्टी के नजरिये से कई बार खतरनाक साबित होता है. क्योंकि सड़क हादसे के दौरान लोकल हेलमेट से बचाव नहीं हो पाता है

सरकार हर हाल में सड़क हादसों पर लगाम लगाना चाहती है. परंतु अभी भी कुछ बाइक सवार ऐसे हैं जो ट्रैफिक नियमों का पालन तो करते हैं, लेकिन कुछ पैसे बचाने के चक्कर में अपनी जिंदगी को दांव पर लगा बैठते हैं, क्योंकि वे सही हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं.

लेकिन अब सरकार ने सड़क सुरक्षा की दिशा में अहम कदम उठाते हुए देश में हेलमेट के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेट अनिवार्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद देश में BIS से प्रमाणित हेलमेट का निर्माण और बिक्री ही हो सकेगी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हेलमेट को बीआईएस सूची में शामिल होने से दो पहिया वाहन चालकों की सड़क दुर्घटना में जान बच सकेगी. मंत्रालय का मानना है कि इस कदम से सड़क सुरक्षा की स्थिति मजबूत होगी. मंत्रालय ने इस संबंध में सुझाव और टिप्पणियां मांगी हैं

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)