होम यूपी में कांग्रेस की सक्रियता ग्राउंड पर है या सिर्फ प्रियंका गांधी के ट्विटर तक?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 30, 2020 09:24 PM

यूपी में कांग्रेस की सक्रियता ग्राउंड पर है या सिर्फ प्रियंका गांधी के ट्विटर तक?

यूपी में कांग्रेस की सक्रियता ग्राउंड पर है या सिर्फ प्रियंका गांधी के ट्विटर तक?

यूपी में कांग्रेस की सक्रियता ग्राउंड पर है या सिर्फ प्रियंका गांधी के ट्विटर तक?

लगभग तीन दशक बाद कांग्रेस (Congress) एक बार फिर यूपी की सत्ता में आने के लिए छटपटा रही है. लेकिन, क्या इसके लिए उसकी रणनीति सही दिशा में बढ़ रही है या फिर पार्टी की सक्रियता सिर्फ प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के ख़तों और उनके ट्विटर तक ही सीमित है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस कोई मुद्दा उठाने से छोड़ नहीं रही लेकिन ग्राउंड में कार्यकर्ताओं की कमी से वैसा असर नहीं दिख रहा जैसा बीजेपी (BJP) जैसी संगठन वाली पार्टी से लड़ने के लिए चाहिए. ऐसे में 2022 के चुनाव में कांग्रेस का बेड़ा पार कैसे होगा?

'24 अकबर रोड' के लेखक रशीद किदवई कहते हैं, 'यूपी में कांग्रेस नए तरह की राजनीति कर रही है. यह राजनीति है नई सोच और नए लोगों की. आज का दौर पर्सनैलिटी आधारित राजनीति का है. जैसे-मोदी एक पर्सनैलिटी हैं, उनके चेहरे पर चुनाव हुआ तो लोगों ने किसी सांसद के बारे में पूछा ही नहीं कि उसने क्या किया बल्कि मोदी के नाम पर वोट दे दिया. प्रियंका ऐसा ही प्रयोग कर रही हैं.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)