होम दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.34 लाख के पार, एक दिन में 1093 नए मामले
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.34 लाख के पार, एक दिन में 1093 नए मामले
देश भर में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कहर के बीच राजधानी में इस वायरस का असर लगातार कम होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली (Delhi) में हर दिन 1 हजार के करीब कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली सरकार (Delhi Government) के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राजधानी में 1,093 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1,34,403 हो गई है। वहीं एक दिन में 29 लोगों ने अपनी जान गवां दी। जबकि 24 घंटों में 1,091 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।