होम घर पर रखा है गैर-कानूनी सोना तो जान लें ये बात, नई तैयारी में जुटी है मोदी सरकार

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 30, 2020 09:18 PM

घर पर रखा है गैर-कानूनी सोना तो जान लें ये बात, नई तैयारी में जुटी है मोदी सरकार

घर पर रखा है गैर-कानूनी सोना तो जान लें ये बात, नई तैयारी में जुटी है मोदी सरकार

घर पर रखा है गैर-कानूनी सोना तो जान लें ये बात, नई तैयारी में जुटी है मोदी सरकार

 वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) अब भारत में गैर-कानूनी रूप से घरों में रखे गए सोने (illegal Gold) के लिए एमनेस्टी प्रोग्राम (आम-माफ़ी कार्यक्रम) पर विचार कर रहा है. इस प्रोग्राम के जरिए सरकार चाहती है कि टैक्स चोरी (Tax Evasion) पर लगाम लगे और ​आयात पर निर्भरता कम हो. एक बिजनेस न्यूज वेबसाइट ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से एक रिपोर्ट लिखी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के समक्ष पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि सरकार लोगों से अपील करेगी कि वो गैर-कानूनी रूप से रखे पीलीधातु के बारे में टैक्स विभाग को जानकारी दें. इसके लिए उन्हें लेवी या पेनाल्टी देनी होगी. हालांकि, यह प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में है. सरकार अभी भी संबंधित अधिकारियों के साथ विचार कर रही है.

पीएम मोदी ने राज्यों की सहमति से साल 2015 में तीन प्लान के बारे में जानकारी दी थी, जोकि घरों में रखे करीब 25,000 टन सोने, संस्थानों द्वारा फिजिकल गोल्ड रखना और आयात कम करने के बारे में था ताकि निवेश के वै​कल्पिक साधन मिल सके. हालांकि, ये प्लान पॉपुलर नहीं हो सका क्योंकि एक वर्ग अपने पास रखे सोने को छोड़ना नहीं चाहता था. घरों में रखे सोने का एक बड़ा हिस्सा ज्वेलरी के फॉर्म में है और विशेष मौके पर इसे पहनते हैं. हालांकि, एक दूसरा वर्ग वो भी था,​ जिन्हें डर था कि उन्हें टैक्स विभाग द्वारा दंडित किया जाएगा.

सरकार के पास रखना होगा गोल्ड का एक हिस्सा ब्लूमबर्ग की इस रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि जो लोग अपने गोल्ड का ब्यौरा देंगे, उन्हें कानूनी रूप से रखें अपने गोल्ड का एक हिस्सा सरकार के पास कुछ समय के लिए रखना होगा. पिछले साल 30 अक्टूबर को एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि उस दौरान भी सरकार एक ऐसे प्रोग्राम पर काम कर रही थी. हालांकि, उस दौरान टैक्स विभाग ने ऐसे किसी प्रोग्राम की खबरों को खारिज कर दिया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)