होम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं जहां उनकी सेहत की नियमित जांच की जाएगी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शाम करीब सात बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ''सोनिया की हालत स्थिर है।'' गौरतलब है कि सोनिया ने सोमवार सुबह पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के साथ बैठक भी की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।