होम रेलवे ने बांग्लादेश को पहला कंसाइनमेंट भेजा

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 27, 2020 09:04 PM

रेलवे ने बांग्लादेश को पहला कंसाइनमेंट भेजा

रेलवे ने बांग्लादेश को पहला कंसाइनमेंट भेजा

रेलवे ने बांग्लादेश को पहला कंसाइनमेंट भेजा

 पूर्वोतर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने 51 टाटा एस मिनी-ट्रकों को रेल परिवहन के माध्यम से बंग्लादेश को भेजकर ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में एक नया आयाम स्थापित किया है। नवगठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) टीम के द्वारा किये गये प्रयासों का पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा हासिल की गई यह महत्वपूर्ण उपलब्धि परिणाम है। अभी तक बंग्लादेश में टाटा एस कार्गो भेजने का कार्य टाटा मोटर्स द्वारा सड़क मार्ग से किया जाता था । रेलवे जहां एक ओर संरक्षित एवं तीव्र परिवहन सुविधा उपलब्ध करा रही है वहीं दूसरी ओर निर्यात को भी बढ़ावा दे रही है। बीडीयू टीम के आक्रामक विपणन (अग्रेसिव मार्केटिंग) प्रयासों तथा पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय एवं रेलवे बोर्ड के समेकित समन्वय के फलस्वरूप इज्जतनगर मंडल को सड़क परिवहन से यह माल परिवहन रेल प्रणाली पर लाने में सफलता मिली है।

इज्जतनगर मंडल के हल्दी रोड स्टेशन से बंग्लादेश के बेनापोल स्टेशन के लिए 51 टाटा एस मिनी ट्रक के पहले कंसाइनमेंट को भेजा गया है। भारतीय रेल न केवल टाटा मोटर्स को सुरक्षित तथा तीव्र गति की परिवहन प्रणाली उपलब्ध करा रही है बल्कि इसके साथ वह भारत सरकार के हरित अर्थव्यवस्था (ग्रीन इकोनामी) अभियान में भी सहयोग कर रही है, क्योंकि सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन में बहुत कम कार्बन उत्सर्जन होता है। रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक स्तर की गठित उच्चस्तरीय बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिट क्षेत्रीय रेलों का मार्गदर्शन करने के साथ ही भेजे गये प्रस्तावों पर एक सप्ताह के भीतर उचित निर्णय ले रही है। इस विपणन नीति के लागू होने के फलस्वरूप जहाँ भारतीय रेल पर माललदान में वृद्धि हो रही है वहीं उद्योग जगत को भी पर्याप्त लाभ हो रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)