होम बीजेपी को महाराष्ट्र की सत्ता में आने के लिए अब बैसाखी की जरूरत न पड़े: जेपी नड्डा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 27, 2020 08:56 PM

बीजेपी को महाराष्ट्र की सत्ता में आने के लिए अब बैसाखी की जरूरत न पड़े: जेपी नड्डा

बीजेपी को महाराष्ट्र की सत्ता में आने के लिए अब बैसाखी की जरूरत न पड़े: जेपी नड्डा

बीजेपी को महाराष्ट्र की सत्ता में आने के लिए अब बैसाखी की जरूरत न पड़े: जेपी नड्डा

बीजेपी ने तय किया है कि आने वाले वक्त में वो बिना किसी दूसरी पार्टी के साथ गठजोड़ किये स्वबल पर महाराष्ट्र की सत्ता में आने का प्रयास करेगी. राज्य की नवगठित कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि अगली बार कमल खुद के बल पर खिलना चाहिए.

 

महाराष्ट्र में बीजेपी ने 'वेट एंड वॉच' की नीति अपना रखी है. बीजेपी को उम्मीद है कि ठाकरे सरकार जल्द ही घटक दलों के आपसी झगड़े की वजह से गिर जायेगी और उसके बाद तैयार होने वाले नये समीकरणों के तहत उसे फिर एक बार महाराष्ट्र की सत्ता में आने का मौका मिलेगा.

 

महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में आज एक तस्वीर काफी चर्चा में रही. इस तस्वीर में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार एक बैटरी चलित कार की स्टीयरिंग संभाले हुए दिख रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उनके बगल में बैठे हैं. ये तस्वीर अजीत पवार ने उद्धव ठाकरे के 60वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट की है.


 

तस्वीर चर्चित इसलिये हो गई है, क्योंकि हाल ही में सामना को दिये इंटरव्यू में ठाकरे ने कहा था कि राज्य सरकार की स्टीयरिंग उनके हाथ में है. ऐसे में सियासी हलकों में चर्चा हो रही है कि आखिर अपने हाथ में स्टीयरिंग दिखाती तस्वीर को ट्वीट करके अजीत पवार क्या संदेश देना चाहते हैं. शिव सेना नेता संजय राऊत ने इसपर कहा कि स्टीयरिंग चाहे जिसके भी हाथ में हो पहिये सरकार को शिव सेना ने दिये हैं.

 

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे के बयान पर चुटकी लेते हुए सरकार की तुलना तीन पहियों के ऑटोरिक्शा से की. फडणवीस ने कहा कि रिक्शा की स्टीयरिंग भले ही ठाकरे के हाथ में हो उसे जाना कहां है, ये रिक्शा में बैठी सवारी तय करती है. फडणवीस का इशारा एनसीपी की ओर था, जो कि ठाकरे सरकार पर हावी नजर आ रही है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)