होम मध्यप्रदेश/ मुख्यमंत्री ने दिया वार्षिक वेतन वृद्धि को लेकर चिंतित न होने का आश्वासन

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 27, 2020 09:03 PM

मध्यप्रदेश/ मुख्यमंत्री ने दिया वार्षिक वेतन वृद्धि को लेकर चिंतित न होने का आश्वासन

मध्यप्रदेश/ मुख्यमंत्री ने दिया वार्षिक वेतन वृद्धि को लेकर चिंतित न होने का आश्वासन

मध्यप्रदेश/ मुख्यमंत्री ने दिया वार्षिक वेतन वृद्धि को लेकर चिंतित न होने का आश्वासन

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त शासकीय अधिकारी /कर्मचारियों से वार्षिक वेतन वृद्धि को लेकर चिंतित न होने का आश्वासन दे दिया है।

उन्होंने कहा है कि हर अधिकारी/ कर्मचारी को नियत समय से ही वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। यद्यपि इस समय कोविड संकट के चलते जनहित में वेतन वृद्धि का वास्तविक लाभ स्थितियां सामान्य होने पर ही मिल सकेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रदेश को कोरोना संकट से बाहर निकालने के उद्देश्य से सभी अधिकारी/कर्मचारी सरकार के इस निर्णय का समर्थन और सहयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय मध्य प्रदेश कोरोना संक्रमण के चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। सरकार ने कोविड-19 से बचाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक और राज्य के बजट का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य कोविड कार्यों पर खर्च हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आर्थिक गतिविधियों में कमी के कारण राज्य की आय में कमी आई है। सीएम ने कहा कि हमारे अधिकारी कर्मचारी शासन व्यवस्था की रीड की हड्डी है, जिन्होंने हर कठिन समय में सरकार का हमेशा साथ दिया है। सरकार भी अपने कर्मचारियों का वाजिब हक और हित दोनों सुनिश्चित करने के लिए ना कभी पीछे हटी है और ना कभी पीछे हटेगी।

चौहान का यह झुनझुना बजेगा भी या लालीपाप बनकर रह जाएगा? यह यक्ष प्रश्न कर्मचारियों व अधिकारियों में चर्चा का विषय बन गया है। यह जानकारी सोमवार को कर्मचारी नेता शिवशक्ति शर्मा ने दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)