होम कोरोना का टेस्ट बढ़ाया जाये : योगी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 27, 2020 08:55 PM

कोरोना का टेस्ट बढ़ाया जाये : योगी

कोरोना का टेस्ट बढ़ाया जाये : योगी

कोरोना का टेस्ट बढ़ाया जाये : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेस्टिंग क्षमता में लगातार वृद्धि किए जाने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि 25 लाख तक की जनसंख्या वाले जिलों में एक हजार से अधिक तथा 25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में 1,500 से अधिक टेस्ट एन्टीजन के माध्यम से प्रतिदिन किए जाएं।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले के प्रत्येक चिकित्सालय में रैपिड एन्टीजन टेस्ट की व्यवस्था हो।

उन्होंने ट्रूनैट मशीन के माध्यम से प्रतिदिन 2,500 से अधिक टेस्ट किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को मंगलवार 28 जुलाई, को बरेली और मुरादाबाद मण्डलों में कोविड-19 के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की मौके पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा तथा अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज को भी आगरा तथा अलीगढ़ मण्डलों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की मौके पर समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर तथा झांसी मण्डलों की समीक्षा के निष्कर्षों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समीक्षा के दौरान डोर-टू-डोर सर्वे, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध पाए गए लोगों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट, एम्बुलेंस व्यवस्था, एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेजों सहित सभी चिकित्सालयों में डॉक्टरों द्वारा राउण्ड लिए जाने, होम आइसोलेशन व्यवस्था आदि की जानकारी प्राप्त की जाए। समीक्षा के सम्बन्ध में उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एल-1 कोविड अस्पतालों में 50 प्रतिशत बेड्स पर आक्सीजन की व्यवस्था रहे। एल-2 कोविड चिकित्सालय के सभी बेड्स पर आक्सीजन उपलब्ध रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)