होम पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है केंद्र की भाजपा सरकार : अजय कुमार लल्लू

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 27, 2020 08:50 PM

पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है केंद्र की भाजपा सरकार : अजय कुमार लल्लू

पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है केंद्र की भाजपा सरकार : अजय कुमार लल्लू

पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है केंद्र की भाजपा सरकार : अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजभवन पर धरना दे रहे कांग्रेसजनों की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे योगी सरकार की तानाशाही पूर्ण रवैया करार दिया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि राजस्थान में जिस तरह से एक चुनी हुई बहुमत वाली सरकार को अस्थिर कर गिराने की प्रक्रिया चल रही है वो लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। केंद्र की भाजपा सरकार पूरे देश मे लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है।
लल्लू ने कहा कि मध्य प्रदेश सहित गोवा, कर्नाटक में पूर्व में ऐसा हो चुका है। सत्ता पिपासु भाजपा ने महाराष्ट्र में आनन फानन में सभी संसदीय परंपरा को ताक पर रख कर अलसुबह 6 बजे शपथ दिलाने का काम पूर्व में किया था, पर वहां उनका दांव उलटा पड़ा। आज वही सब फिर राजस्थान में दोहराने की प्रक्रिया चल रही है। लल्लू ने कहा कि भाजपा इस देश की स्वस्थ संसदीय परंपराओं का भी निर्वाहन नहीं कर रही है। संसदीय परंपराओं का गला घोंटा जा रहा है। जो इस देश के लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है।

चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के आपराधिक कृत्य में लिप्त है भाजपा : पुनिया
राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया ने कहा कि राजस्थान में जो हो रहा है वह बेहद निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी बहुमत से देश की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के आपराधिक कृत्य में लिप्त है। यह देश की जनता और उसके मत का अपमान है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)