होम गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की होगी जांच
गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की होगी जांच
एक ओर राजस्थान में कांग्रेस के हाथों से सत्ता जाती हुई दिखाई दे रही है तो वहीं दूसरी ओर गांधी नेहरू परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल हरियाणा सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच का आदेश दिया है। गांधी-नेहरू परिवार पर आरोप है कि उन्होंने साल 2005 से 2010 के बीच हरियाणा में कई संपत्तियां जुटाई है।सरकार के इस आदेश के संंबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग को संपत्तियों की जांच करने का आदेश दिया है। हालांकि कुछ संपत्तियों की पहले ही जांच चल रही है, लेकिन अब अन्य संपत्तियों की भी जांच कराए जाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा सरकार को राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों की जांच का आदेश दिया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।