होम डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 27, 2020 08:45 PM

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन (Robert O'Brien) की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं और वह अबतक इस संक्रमण की चपेट में आने वाले शीर्षतम अधिकारी हो गये है। इस स्थिति से परिचित दो लोगों ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे उसके लिए अधिकृत नहीं थे।

व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की कि ओ ब्रायन को हल्के लक्षण हैं और 'वह पृथक रह रहे और सुरक्षित स्थान से काम कर रहे हैं।' प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ब्रायन पिछले एक हफ्ते से घर पर रहकर ही काम कर रहे हैं।

अमेरिका में बढ़ सकते हैं कोविड-19 के मामले

अमेरिका में कोरोना वायरस से अभी तक एक लाख 45 हजार 391 लोगों की मौत हो चुकी है और 41 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया समन्वयक डॉ डी. बिर्क्स ने कहा है कि दक्षिणी राज्यों में हाल के समय में बढ़े मामले उत्तरी हिस्से में भी देखने को मिल सकते हैं। बिर्क्स ने एनबीसी के टूडे शो में कहा, ''वायरस के उत्तर की ओर पूरी तरह से मुड़ने से पहले हमें अब अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा। '' न्यूयार्क शहर कोविड-19 महामारी से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में एक है। लेकिन सख्त लॉकडाउन के बाद वहां प्रतिदिन होने वाली मौत की दर में कमी आई है।

दुनियाभर में कोरोना के मामले 1.61 करोड़ के पार

वहीं दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 1.61 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि घातक वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 647,000 से अधिक हो गई है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि सोमवार की सुबह तक संक्रमण की कुल संख्या 16,199,796 हो गई है, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 647,910 हो चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)