होम दिल्ली में कोरोना के 1227 नए मामले, 29 की मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 22, 2020 08:27 PM

दिल्ली में कोरोना के 1227 नए मामले, 29 की मौत

दिल्ली में कोरोना के 1227 नए मामले, 29 की मौत

दिल्ली में कोरोना के 1227 नए मामले, 29 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1227 नए मामले सामने आए हैं जबकि 29 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3719 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 126323 हो गई है।

दिल्ली सरकार की बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 126323 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें पिछले 24 घंटे में आए 1227 नए मामले भी शामिल हैं। प्रदेश में 29 लोगों की मौत हुई है। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3719 हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1532 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। अब तक कुल 107650 मरीज स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं।

दिल्ली में 14954 अभी एक्टिव केस हैं। वहीं जोखिम क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) की संख्या 693 है। प्रदेश में 7966 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं 871371 लोगों की अब तक कोरोना जांच हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)