होम मोदी ने नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों से कहा- न सिर्फ सदन बल्कि जनता के बीच भी प्रभावशाली बनें

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 22, 2020 08:00 PM

मोदी ने नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों से कहा- न सिर्फ सदन बल्कि जनता के बीच भी प्रभावशाली बनें

मोदी ने नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों से कहा- न सिर्फ सदन बल्कि जनता के बीच भी प्रभावशाली बनें

मोदी ने नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों से कहा- न सिर्फ सदन बल्कि जनता के बीच भी प्रभावशाली बनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों से संवाद कायम करते हुए इस बात पर जोर दिया कि वे न सिर्फ सदन में बल्कि जनता के बीच भी अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वाह करें। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज उच्च सदन के नवनिर्वाचित 45 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इनमें से 17 सदस्य भाजपा के थे। पार्टी के एक सांसद पहले ही शपथ ले चुके हैं।मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सांसदों से मैंने अनुरोध किया कि वे नीतिगत मुद्दों पर खुद को अपडेट रखें। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि वे सदन के साथ ही जमीन पर जनता के बीच प्रभावशाली बनें।’’ उन्होंने सांसदों से कहा कि वे लगातार जनता के संपर्क में बने रहें और सोशल मीडिया के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक को अपनाएं। उन्होंने कहा, ‘‘राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों से मेरा संवाद शानदार रहा। जन सेवा के प्रति उनके विचार और जुनून के बारे में जानकर मुझे बेहद प्रसन्नता हुई।’’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)