होम भाजपा सरकार के खुद ही गिर जाने का गलत अनुमान लगाकर पछता रही है कांग्रेस: कुमारस्वामी
भाजपा सरकार के खुद ही गिर जाने का गलत अनुमान लगाकर पछता रही है कांग्रेस: कुमारस्वामी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (सेकुलर) निकट भविष्य में सत्तारूढ़ भाजपा को ‘अस्थिर’ नहीं कर सकती और उनकी पूर्ववर्ती गठबंधन सहयोगी कांग्रेस इस गलत आकलन के लिए अब पछता रही है कि भाजपा नीत राज्य सरकार खुद ही गिर जाएगी। जद(एस) नेता ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस नेताओं ने यह झूठी उम्मीद कर रखी थी कि बी एस येदियुरप्पा नीत भाजपा सरकार केवल छह महीने सत्ता में रह पाएगी और फिर खुद ही गिर जाएगी।कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘यह उनका (कांग्रेस नेताओं का) आकलन था, अब उन्हें पछतावा हो रहा है। उन्होंने सोचा था कि सरकार छह महीने में गिर जाएगी और कांग्रेस वापस आ जाएगी। अब ऐसी स्थिति नहीं है।’’ कुमारस्वामी राज्य में पिछली कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार के गिरने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया समेत कुछ कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में आंतरिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वह ऐसी पार्टी नहीं है जो इतनी आसानी से सत्ता जाने देगी। कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘आप पार्टी कार्यकर्ता जनता के लिए काम करने के लिहाज से हर तरह के प्रयास कर रहे हैं। अब भी जन-हितैषी सरकार बनाने के लिए समय है। हम निकट भविष्य में भाजपा सरकार को अस्थिर नहीं कर सकते।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।