होम आंध्र प्रदेश में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 65 लोगों की मौत, 6,045 नए मामले

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jul 22, 2020 08:03 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 65 लोगों की मौत, 6,045 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 65 लोगों की मौत, 6,045 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 65 लोगों की मौत, 6,045 नए मामले

 आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,045 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 64,713 हो गई। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 65 लोगों की मौत हुई और 6,494 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में फिलहाल 31,763 मरीजों का इलाज चल रहा है और 32,127 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित होने की दर बढ़कर 4.51 फीसदी है जबकि लोगों के स्वस्थ होने की दर 49.65 फीसदी है और मृत्यु दर 1.27 फीसदी है।
विशाखापत्तनम में पिछले 24 घंटे में सुबह नौ बजे तक 1,049 नए मामले सामने आए जबकि पूर्वी गोदावरी जिले में 891 नए मामले सामने आए। वहीं गुंटूर में 842 मामले आए हैं। गुंटूर जिले में वाईएसआर कांग्रेस के एक विधायक भी संक्रमित पाए गए हैं। अब तक राज्य में सात विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। गुंटूर में एक दिन में 15 लोगों की मौत हो गई जो कि राज्य में सबसे ज्यादा है। गुंटूर के बाद कृष्णा जिले में 10 और पश्चिमी गोदावरी में आठ लोगों की मौत हुई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)