होम क्या चीन से युद्ध की है तैयारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को किया अलर्ट !

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 22, 2020 08:24 PM

क्या चीन से युद्ध की है तैयारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को किया अलर्ट !

क्या चीन से युद्ध की है तैयारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को किया अलर्ट !

क्या चीन से युद्ध की है तैयारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को किया अलर्ट !

 भारत और चीन के बीच सीमा पर स्थिति नियंत्रित करने पर सहमत हुआ चीन अब दगाबाजी पर उतर आया है। अपनी बात पर नहीं टिक रहा चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा से पीछे हटने को तैयार नहीं है। वहीं चीन ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में करीब 40 हजार सैनिकों को तैनात कर दिया है। जिसके बाद भारत का शीर्ष नेतृत्व गंभीर हो गया है ।

वायुसेना कमांडर्स की कांफ्रेंस में शामिल हुए राजनाथ सिंह

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को वायुसेना कमांडर्स की कांफ्रेंस में शामिल हुए। कांफ्रेंस में मुख्य तौर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया शामिल रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में वायुसेना की भूमिका की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होने वायुसेना के अधिकारियों से कहा कि, अगर भारत और चीन के बीच युद्द जैसे हालात बनते हैं तो एक काल पर ही हथियारों को तैनात कर लेना है। बैठक में रक्षा मंत्री के अलावा सभी सात कमांडर-इन-चीफ शामिल रहे ।

चीन अपने सैनिकों की संख्या घटाने को तैयार नहीं

बतादें कि कि चीन पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाली जगहों पर सैनिकों की संख्या घटाने के बात पर अमल नहीं कर रहा है। दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनयिक वार्ताओं में जिन मुद्दों पर सैनिकों को कम करने पर सहमति बनी थी चीन उनका भी पालन नहीं कर रहा है। चीन सीमा पर सैनिकों की संख्या कम करने पर तब तैयार हुआ था जब भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री से बात की थी।

अब एलएसी पर मौजूदा हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि सब कुछ सामान्य नहीं है। रक्षा मंत्री की वायुसेना कमांडर्स के साथ बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होना स्वाभाविक है। उन्होने वायु सेना को हमेशा तैयार रहने के लिए कहा हुआ है। ऐसे में दोनों देशों के बीच किसी बड़े टकराव की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)